मंडला: मोहगांव की जामुन बनी पहचान, वनांचल की बैंगनी मिठास पहुंच रही दूसरे राज्यों तक
Mandla, Mandla | Jun 25, 2026 आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला इन दिनों बैंगनी रंग की प्राकृतिक छटा और जामुन की मिठास से सराबोर है। गुरुवार को नेहरू स्मारक सहित बाजार में सुबह 10 बजे से ही जामुन की दुकाने सज गई हैं। स्वाद, औषधीय गुणों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान के कारण मंडला की जामुन विशेष पहचान बना चुकी है। जिले में उत्पादित जामुन की मांग न केवल मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में है।