बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02 मोबाइल फोन असली मालिकों को सौंपे
बलिया थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस चोरी किए गए मोबाइल अथवा गुम हुए मोबाइल को बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है.