फरसगांव: पतोडा में शहीद शिवलाल नेताम की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शहीद को किया गया नमन, राहगीरों को वितरित की गई शरबत और खिचड़ी
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पतोड़ा में मंगलवार को शहीद शिवलाल नेताम की छठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान शहीद शिवलाल नेताम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।