निवाई: गांव चैनपुरा की चरागाह भूमि से करोड़ों रुपए की मिट्टी का भू माफिया कर रहा है दोहन
Niwai, Tonk | May 17, 2026 उपखंड क्षेत्र के गांव चैनपुरा में चारागाह भूमि से भू माफिया द्वारा करोड़ों रुपए की मिट्टी का दोहन लगातार प्रशासन की नाक के नीचे किया जा रहा है। चैनपुरा के स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया लगातार चारागाह भूमि से दिन रात ट्रैक्टर डंपर मिट्टी के भर भर के माफिया ले जाकर करोड़ों रुपया कमा रहे हैं इस और प्रशासन का अभी तक कोई ध्यान नहीं है।