दादरी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने देर रात किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने सोमवार देर रात सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के साथ एसीपी प्रवीण कुमार व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।