दादरी: बिसरख क्षेत्र में स्थित ढाबे पर आपसी विवाद में दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा की बिसरख क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब ढाबे पर आपसी विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।