दादरी: सेक्टर-76 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग और 21 वर्षीय युवक गंभीर घायल
नोएडा के सेक्टर-76 के समीप सोमवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग व 21 वर्षीय युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।