दादरी: सोरखा गांव में बालाजी अखाड़े पर दबंग भू माफियाओं ने अवैध कब्जा करने का किया प्रयास, पहलवानों ने जमकर हंगामा किया
नोएडा के सोरखा गांव में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब गांव के रहने वाले दबंग भू माफियाओं द्वारा गांव में स्थित बालाजी अखाड़े पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। मौके पर एकत्र हुए पहलवानों ने भू माफियाओं को खदेड़ते हुए मौके पर जमकर हगामा किया। पहलवानों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है।