कोलायत: कुल्हाड़ी व डंडों से हमला, किशोर गंभीर घायल, मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप, हदां थाने में मामला दर्ज
हदां थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर पर कथित रूप से कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बागूड़ा निवासी तिलोकचंद पुत्र अजाराम जाट ने शिकायत दर्ज करवाई कि 4 जून 2026 की शाम की घटना बताइ है।