मूंडवा: रूण गांव में खेतों से केबल चोरी करने के मामले में ग्रामीणों ने 2 चोरों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Mundwa, Nagaur | Dec 21, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा पंचायत समिति के रूण गांव में शनिवार को खेतों से केबल चोरी करने के मामले में ग्रामीणों ने रंगे हाथों दो चोरों को पकड़ लिया। और मौके पर कुचेरा थाना पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि रूण सहित आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा खेतों से केबल चोरी कर ली जाती थी।