मूंडवा: जुंजाला के निकट अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Mundwa, Nagaur | Dec 20, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के जुंजाला के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से कुचेरा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।