मूंडवा: जुंजाला के दौरे पर रहीं जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार, गुंसाईजी महाराज मंदिर में किए दर्शन
Mundwa, Nagaur | Dec 19, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के जुंजाला के दौरे पर गुरुवार को जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार रही। इस दौरान जुंजाला स्थित गुंसाईजी महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं जुंजाला पहुंचने पर स्थानीय लोगों व मंदिर विकास समिति की और से जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार का जोरदार स्वागत किया गया।