मूंडवा: पुनास में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने जीएसएस के बाहर दिया धरना
Mundwa, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के पुनास गांव में पिछले लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज मंगलवार को किसानों ने जीएसएस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि पिछले लंबे समय से विद्युत विभाग की और से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण फसलों को नुक्सान पहुंचा है।