पटना ग्रामीण: TRE-4 को लेकर सीएम आवास में बड़ी बैठक, हो सकता है कोई अहम फैसला
शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे पटना के लोक सेवक मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनोद सिंह गुंजियाल भी बैठक में शामिल होने के लिए सीएम आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार बैठक में BPSC TRE-4 को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।