सिराथू: कोखराज इलाके में हुई हत्या और लूट में शामिल बदमाश पर पुलिस ने ₹1 लाख का ईनाम घोषित किया
कोखराज थाना इलाके में एक ट्रेलर चालक की हत्या कर उसकी गाड़ी में लदे 4 करोड रुपए के कॉपर तार लूट लिया गया था।दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी संतोष मारा गया था,चार अन्य गिरफ्तार हुए थे।मंगलवार 50000 का इनामी रंजीत भी गिरफ्तार कर लिया गया।इस घटना में शामिल कार्तिक अभी भी फरार चल रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने बुधवार ₹100000 इनाम घोषित किया है।