सिराथू: तूफान से गिरी दीवार में दबकर कई मवेशियों की हुई मौत, मझियावा पहुंचे डीएम ने किसान से मुलाकात कर मुवावजे का भरोसा दिया
बुधवार दोपहर जिला अधिकारी मधुसूदन सिराथू तहसील के मझियावां गांव पहुंचे थे।जहां पर उन्होंने किसान केसलाल से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके हुए नुकसान का दैवी आपदा के तहत मुआवजा दिया जाएगा।मंगलवार बुधवार रात आए तूफान में एक दीवार गिरने से केसलाल के कई मवेशियों की मौत हो गई थी।डीएम ने तूफान से नुकसान का कई जगह मुवायना भी किया है।