सिराथू: सिराथू इलाके में आंधी और बारिश ने बढ़ाई समस्याएं, कई जगहों पर गिरे पेड़, बिजली पोल और सरकारी शादी का टेंट उड़ा
मंगलवार बुधवार रात अचानक से आंधी पानी के वजह से सिराथू तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर काफी समस्याएं बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को होने वाले सामूहिक विवाह में लगाया जा रहा टेंट उड़ गया।सिराथू धाता रोड पर कई जगह बिजली के पोल सड़क पर गिरे,आवागमन बाधित हुआ।इलाके में रात भर बिजली गुल रही। दर्जनों की संख्या में पेड़ गिरे हैं,जिनसे लोगों का काफ़ी नुकसान हुआ है।