सिराथू: गंगा के तराई क्षेत्र से पुलिस ने ₹50,000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, करोड़ों की लूट और हत्या में था शामिल
कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा तराई में पुलिस ने मंगलवार को ₹50000 के इनामी बदमाश रंजीत को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को ट्रेलर चालक की हत्या और करोड़ों की लूट मामले में शामिल था रंजीत। इनके गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में मर जा चुका है। चार अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार है। रंजीत मूल रूप से आजमगढ़ जिले का रहने वाला है।पुलिस ने लिखा पढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया।