बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 4 धारकों को मोबाइल सौंपे, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 04 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है.