बहराइच: टिकोरा मोड़ इलाके के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ मार्ग के टिकोरा मोड़ इलाके के सिसई हैदर के पास दो बाइको की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।