मंझनपुर: मंझनपुर भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धा का संगम, नेताओं ने समानता और संविधान के मूल मंत्र बताए
भारतीय जनता पार्टी के मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को लगभग 1 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया।