7 जुलाई के बाद बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूली वाहन होंगे सीज, स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी होगी संस्तुति
बहराइच में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग बेहद सख्त हो गया है। 1 से 15 जुलाई तक चलने वाले 'मिशन: सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत अब बड़ी कार्यवाही की तैयारी है।
सभी स्कूलों को अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण सर्टिफिकेट दुरुस्त करने के लिए कल तक का आखिरी समय दिया गया है।
निर्धारित तारीख के बाद बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ने वाले स्कूली वाहनों को तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
स्कूलों पर गिरेगी गाज लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी सक्षम अधिकारियों को भेजी जाएगी।
परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक शत-प्रतिशत नियमों का पालन करें, क्योंकि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।