डुमरांव: घर पर खड़ी बोलेरो का गोपालगंज में ₹2500 का चालान कटा, युवक परेशान
Dumraon, Buxar | May 15, 2026 अरक गांव के एक युवक के साथ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बिना वाहन के उपयोग के ही अपने गृह जिले से 156 किलोमीटर दूर गोपालगंज जिले में चालान कटने की बात सामने आई है। युवक के अनुसार उसकी बोलेरो गाड़ी पिछले कई दिनों से घर पर ही खड़ी थी और वह स्वयं भी घर पर सो रहा था।