अनूपपुर: दिल्ली से 17 वर्षीय नाबालिग बरामद, बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने घर से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में बिहार के पटना निवासी 29 वर्षीय आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बच्चों की ऑनल