तानसेन: देर रात घर पर फायरिंग, गालियां बकीं, वीडियो हुआ वायरल
बडोडापुर और ग्वालियर थाना क्षेत्र के बीच कोटेश्वर रोड के पास दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग करते और गाली बकते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फायरिंग करने वाले कौन हैं उनके बारे में पता नहीं चला है लेकिन वह किसी का नाम लेकर गालियां बक रहे थे। बहोडापुर और ग्वालियर थाने की पुलिस में सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद है।