गिरिडीह: धनतेरस पर भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, वरीय पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
धनतेरस में भीड़ को लेकर शनिवार को सुबह 9 बजे से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। वरीय पुलिस अधिकारी के साथ साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर खुद बाजारों में भ्रमण कर स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे। जवानों को निर्देशित करते रहे।अत्यधिक भीड़ में लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर नेताजी चौक,अंबेडकर चौक टॉवर चौक कालीबाड़ी चौक पदम चौक समेत पुलिस जवानों की तैनाती की गई।।