गिरिडीह: उपायुक्त के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन
समाहरणालय सभागार में शनिवार को 2 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एक अन्य शिक्षक के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना था।