गिरिडीह: सदर अस्पताल स्थित संयुक्त औषधालय का भवन जर्जर, जीर्णोद्धार को लेकर हुई पहल
सदर अस्पताल स्थित संयुक्त औषधालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है।इसके जीर्णोद्धार को लेकर पहल हुई है।इसी जानकारी शनिवार को 3 बजे कुटिया रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने दी।सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल के आग्रह पर सिविल सर्जन में भवन संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है।