मोहनलालगंज: हुलास खेड़ा के प्राचीन टीला में मिले हजारों साल पुरानी सभ्यता के निशान
लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत हुलासखेड़ा गांव स्थित कालेश्वरी देवी का मंदिर अथवा कोट नामक प्राचीन टीले में हजारों साल पुरानी सभ्यता के निशान मिले हैं। प्राचीन टीले में हजारों साल पुरानी सभ्यता के निशान मिलने की जानकारी होते ही वहां पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई। नज़दीक से पुरानी सभ्यता के निशान देख कर पर्यटक उत्साहित हुए।