मोहनलालगंज: चार डिप्टी कलेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला, बृजेश कुमार वर्मा को SDM मोहनलालगंज का मिला चार्ज
जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने चार डिप्टी कलेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बृजेश कुमार वर्मा को SDM मोहनलालगंज बनाया गया है। अभी तक वह अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय के पद पर काम कर रहे थे। वहीं उप ज़िलाधिकारी मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है।