शाहगंज: खेतासराय पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर के थाना खेतासराय पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।