शामली: साइबर सैल शामली ने फर्नीचर दिलाने के नाम पर ठगी गई ₹5 लाख से अधिक की धनराशि को कराया वापस
Shamli, Shamli | Nov 30, 2025 रविवार की शाम 5 बजे थाना साइबर क्राइम से मिली जानकारी के मुताबिक 16 सितंबर को आस्ट्रेलिया निवासी शिकायकर्ता द्वारा फर्नीचर दिलाने के नाम पर ₹5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शिकायकर्ता के खाते में शत प्रतिशत धनराशि को वापस करा दिया गया है। आवेदक ने साइबर सैल का आभार व्यक्त किया है।