रतनगढ़: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक SOG ने रतनगढ़ पुलिस थाना का किया निरीक्षण
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंशल ने रतनगढ़ पुलिस थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम, एडिशनल एसपी सुजानगढ़ सतपालसिंह, डिप्टी एसपी इनसार अली, थानाधिकारी गौरव खिड़ीया, राजलदेसर थाना अधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ओर भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। और पुलिस स्टाफ की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।