नानपारा: नवाबगंज में तस्करी रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों की पेट्रोलिंग की गई
नवाबगजभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF), भारतीय सीमा सुरक्षा बल (SSB) की 42 वीं वाहिनी और उत्तर प्रदेश पुलिस (संथालिया) ने संयुक्त गश्त की। यह गश्त रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में की गई। संयुक्त गश्त के दौरान गंगापुर, सतंलिया मलौना पुरवा और होलिया जैसे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।