पूसा: पूसा प्रखंड क्षेत्र में प्रथम और तृतीय मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन
पूसा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अब परेशानी दूर करने के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा बल्कि पंचायत में ही विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे ।बताया जाता है कि हर महीने की प्रथम और तृतीय मंगलवार को विशेष सहयोगी आयोजित होगा जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उसकी निपटारे की कार्रवाई होगी।