मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी में स्कूल बंद कर दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की डूबने से हुई मौत
मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित डेरवा में कर्णावती नदी में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई मृतक की पहचान उत्कृष्ट मौर्य 15 वर्ष के रूप में हुई है वह वर्धमान पब्लिक स्कूल लाल डिग्गी में कक्षा 10 का छात्र था। उत्कर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था मौके पर पहुंची पुलिस छात्र की तलाश में जुटी।