मिर्ज़ापुर: मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला डॉक्टर सुनील सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। मंडलीय अस्पताल से होते हुए टीबी अस्पताल और कलेक्ट्रेट पहुंच कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।