मिर्ज़ापुर: भरपुरा के पास बाइक को बचाने में ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल, एक युवती गंभीर रूप से घायल, मंडली अस्पताल में इलाज जारी
मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा के पास पडरी की तरफ से आ रही ऑटो जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे पडरी क्षेत्र के भरपुरा के पास एकाएक सामने आए बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलट गया जिसमें बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए उसी में 20 वर्षीय नीतू जो की पडरी के तोसवा गांव की रहने वाली है गंभीर अवस्था में मंडली अस्पताल लाई गई इलाज जारी है।