मिर्ज़ापुर: जरहान नई बस्ती में जमीनी विवाद में एक पक्ष के दर्जन भर लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल, इलाज जारी
पड़री थाना क्षेत्र के जरहान नई बस्ती निवासिनी सोना देवी अपने पति विजय निषाद के साथ सोमवार की रात 11:00 बजे खाना खाकर सोने जा रही थी इसी दौरान उनके पटीदार दर्जन भर लोग लाठी डंडों से लैस होकर परिवार पर हमला कर दिया सोना देवी और उनकी नाबालिक बेटी की गिड़गिड़ाहट के बावजूद हमलावर नहीं रुके गंभीर अवस्था में महिला का पडरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी