मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी में मछली पकड़ने गया युवक नदी में फिसलकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भाऊ सिंह का पूरा अतरैला गांव में। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कर्णावती नदी में मछली पकड़ने गए 22 वर्षीय मनजीत सिंह की डूबने से मौत हो गई। मनजीत अपने पिता संजय सिंह के दो पुत्रों में बड़े थे घटना के समय नदी किनारे मौजूद अन्य मछुआरों ने मनजीत को डूबते देखा और शोर मचाया। मछुआरों की मदद से आधे घंटे की खोजबीन के बाद। मनजीत का शव बरामद हुआ।