हज़ारीबाग: Rabindranath Tagore जयंती पर हजारीबाग में सजी सांस्कृतिक संध्या, गीत-संगीत से जीता दिल
हजारीबाग में Rabindranath Tagore की 164वीं जयंती पर बेंगॉली एसोसिएशन द्वारा यूनियन क्लब परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ शुरुआत हुई। रवींद्र संगीत, कविता पाठ, एकल एवं समूह नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।