भिवानी: भिवानी में फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने धोखाधड़ी कर नहीं करवाई ₹2.50 लाख की किश्त जमा, केस दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड निवासी शगुल ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में रिजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी लोगों को व्यापार के लिए ऋण उपलब्ध करवाती है। हिसार जिला के गांव किरतन निवासी सुनील कुमार पुत्र मनोज कुमार उनकी कंपनी की सिवानी शाखा में फील्ड आफिसर का पद पर कार्यरत था।