भिवानी: गौ किसान समृध्दि ट्रस्ट के गांव ईशरवाल स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।
शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा के विचारों को आगे बढ़ाने तथा किसान हित में कार्य करने से उद्देश्य से ग्राम स्वराज किसान मोर्चा द्वारा गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसके तहत गांव खावा में किसान भवन का निर्माण शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा की समाधि स्थल पर करवाया जा रहा है।