झांसी: लहर की देवी मंदिर में हुई चोरी, चोर सीसीटीवी वीडियो में कैद
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2026 झांसी के सिपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लहर की माता मंदिर का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक मंदिर परिसर की केबिन में छिपता हुआ नजर आ रहा है। मंदिर की देखरेख करने वाले बाबा के पहुंचने पर वह केबिन का दरवाजा खोलकर देखते हैं और वहां से चले जाते हैं। उनके जाते ही युवक केबिन से बाहर निकलकर चला जाता है।