ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Takha, Etawah | Jul 11, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के बाद नए थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन “लंगड़ा” के तहत आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया।