शाजापुर: शाजापुर में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के महिला मंडल ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया रंग
शाजापुर में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के महिला मंडल ने शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में गायक कालाकारों ने होली के गीत गाए और राधा कृष्ण स्वरुप में सजे कालाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी।होली मिलन समारोह में महिला मंडल की महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर रंग गूलाल लगाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।