शाजापुर: शराब के अवैध परिवहन मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, उकावता चाैकी पुलिस ने किया था गिरफ्तार
शराब के अवैध परिवहन के मामले में उकावता चाैकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को शनिवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने उकावता जोड़ से शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर जब्त किया था। मामले में पुलिस ने कंटेनर में सवार अनवर कमाल और असमार को को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया।