शाजापुर: जाग्रत समाज के बैनर तले शाजापुर में निकाली गई हेलमेट जागरूकता दोपहिया वाहन रैली, कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
शाजापुर में शनिवार शाम को जाग्रत समाज के बैनर तले हेलमेट जागरूकता दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। यह रैली गांधी हाल से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दोपहिया वाहन रैली में शामिल सभी वाहन पर सवार लोगों ने हेलमेट धारण किया हुआ था। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।