शाजापुर: वन विभाग व राजस्व की टीम की संयुक्त कार्रवाई,जब्त किया शहर की आरा मशीनो व पास की शासकीय जमीनो पर से अवैध लकड़ीयो का जखीरा
वन विभाग और राजस्व की टीम ने शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कटी हुई 90 क्विंटल से ज्यादा लकड़ी का जखीरा पकड़ा है।दरअसल शहर में आरा मशीनों पर बड़ी ही चालाकी से पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़िया पहुंच रही है और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए लकड़ी माफिया बड़ी ही चालक तरीके से काम कर रहे हैं अवैध रूप से रखी मिली लकड़ियों का पंचनामा बनाया।