शाजापुर: मक्सी पशु बाजार में गोवंश प्रतिबंध का पालन हो रहा है या नही थाना प्रभारी ने पशु बाजार में पहुंचकर किया निरीक्षण
मक्सी में लगने वाले पशु बाजार में गोवंश लाने पर नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार को मक्सी में लगने वाले पशु बाजार में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और देखा कि पशु बाजार में गोवंश पर लगाए गए प्रतिबंध का पालन हो रहा है या नही।थाना प्रभारी ने ड्राइवरों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने वाहन से गोवंश का परिवहन न करे।